मुंबई : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जो आगे भी इसी तरह रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुंबई का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो आने वाले दो दिनों में फिर से नीचे आ सकता है। ___ मौसम जानकरों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टस के कारण मौसम में उतार- चढ़ाव दिख रहा है। मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था के प्रमुख महेश पलावत ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्वेस के कारण हवा के रुख में बदलाव हो रहाइसके कारण कभी तापमान में बढ़ोतरी तो कभी गिरावट हो रही है। 14 मार्च मुंबई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था जो अब बढ़कर 37.5 डिग्री हो चुका है। मंगलवार को भी तामपान में बढ़ोतरी रहने की संभावना हैजबकि उसके बाद फिर से तापमान गिर सकता है।
डॉक्टरों ने बताया कि बार-बार होने वाले मौसम में उतार चढ़ाव से कई तरह शारीरिक समस्या लोगों में हो सकती है। इसमें सीजनल फ्लू से लेकर एलर्जी और अस्थमा तक की शिकायत शामिल है। इसलिए इस दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।